आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा ट्रेन हादसा, 39 की मौत, 50 यात्री घायल
ABP News Bureau | 22 Jan 2017 08:54 PM (IST)

आंध्र प्रदेश में विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. बीती रात करीब 11 बजे पटरी से जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस उतर गई. हादसे में करीब 39 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों की मदद के लिए 50,000 रुपये मुआवजे का एलान किया है.