नेपाल: काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त क्रैश हुआ प्लेन, 67 यात्री थे सवार
ABP News Bureau | 12 Mar 2018 04:18 PM (IST)

बांग्लादेश का एक विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त क्रैश हो गया है. इस विमान हादसे में 50 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है. एयरपोर्ट प्रवक्ता ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है. ये हादसा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ है.