NZ Vs ENG: न्यूजीलैंड को हरा पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड | World Cup 2019
ABP News Bureau | 15 Jul 2019 10:43 AM (IST)

क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रचा गया. इतना रोमांचक फाइनल इससे पहले कभी नहीं हुआ. फाइनल मैच टाई हुआ, उसके बाद चैम्पियन का फैसला सुपर ओवर से होना था लेकिन सुपर ओवर भी टाई रहा. ऐसे में इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर चैम्पियन घोषित किया गया. देखिए फाइनल मैच के सुपर ओवर का रोमांच.