हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में सीटीवी फुजेट सामने आया. इसमें आरोपी सचिन सूटकेस में लाश भरकर ले जाते दिख रहा है.

Image Source: IANS/PTI

हिमानी की लाश रोहतक के एक बस स्टैंड पर सूटकेस में मिली थी. इसके बाद हड़कंप मच गया था.

Image Source: himani_narwal Instagram

आरोपी सचिन ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल कर लिया है. कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Image Source: himani_narwal Instagram

हिमानी की हत्या मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर की गई. पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच शादी की कोई बात नहीं हुई थी क्योंकि आरोपी पहले से शादीशुदा है.

Image Source: himani_narwal Instagram

पुलिस के मुताबिक, हिमानी और आरोपी की जान पहचान थी. पिछले डेढ़ साल से आरोपी सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में था.

Image Source: himani_narwal Instagram

आरोपी हत्या वाले दिन भी हिमानी के घर रुका था. दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और तू-तू मैं-मैं के दौरान उसने उसका गला घोंट दिया.

Image Source: himani_narwal Instagram

हिमानी की उम्र 20 साल थी. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पैसों का मामला था, लेकिन मामला क्या था, इसकी सबसे पहले पड़ताल की जाएगी.

Image Source: himani_narwal Instagram

हिमानी के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं. नरवाल के परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार करने से रविवार को इनकार कर दिया था.

Image Source: himani_narwal Instagram

हिमानी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिखी थीं. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Image Source: PTI

हिमानी की मां सविता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत हिम्मत वाली थी. उन्होंने कहा कि मैंने उससे आखिरी बार 27 फरवरी को बात की थी.

Image Source: PTI