लीक हो गईं Samsung के सबसे पतले फोन की डिटेल्स! जानें किन फीचर्स से होगा लैस

Published by: एबीपी टेक डेस्क
Image Source: X.com

Samsung जल्द ही अपना Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. हाल ही में MWC 2025 इवेंट में इस फोन की झलक देखने को मिली थी. यह स्मार्टफोन अप्रैल 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है.

Image Source: X.com

एक टिपस्टर ने अब इसके डिस्प्ले साइज, वजन और कीमत का खुलासा किया है. फोन में Snapdragon 8 Elite चिप के साथ छोटी बैटरी मिलने की उम्मीद है.

Image Source: X.com

लीक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत Galaxy S25+ मॉडल के करीब होगी. यानी, यह फोन लगभग $999 (करीब ₹87,150) में लॉन्च हो सकता है.

Image Source: X.com

Samsung Galaxy S25 Edge में 6.65-इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी. इसका डिजाइन S25 Ultra की तरह पतले बेजल्स वाला होगा.

Image Source: X.com

यह 5.84mm पतला होगा, जो S25+ से 1.46mm पतला होगा. इसका वजन 162 ग्राम होगा, जो S25+ के 195 ग्राम से हल्का है.

Image Source: X.com

यह मॉडल Galaxy S25+ से छोटी बैटरी के साथ आ सकता है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा, जबकि S25+ में ट्रिपल कैमरा दिया गया है.

Image Source: X.com

फोन में Snapdragon 8 Elite चिप मिलेगा जो बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसे 12GB रैम के साथ पेश किया जाएगा. यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलेगा.

Image Source: X.com

Samsung MX VP Annika Bizon के अनुसार, फोन की पतली बॉडी इसकी मजबूती को प्रभावित नहीं करेगी. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ग्लास की जगह सेरामिक बैक पैनल के साथ आ सकता है.

Image Source: X.com

Galaxy S25 Edge का मुकाबला Apple iPhone 15 Pro, Google Pixel 9 और OnePlus 12 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन्स से होगा.

Image Source: X.com