एक्सप्लोरर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने किया केस
1/6

एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रंप ट्वीट के जरिए गलत जानकारी फैला रहे हैं और उन्होंने जो कुछ भी किया वो सब धोखा देकर किया. आपको बता दें कि स्टॉर्मी ने मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में राष्ट्रपति ट्रंप के वकील माइकल कोहेन पर कुछ ही दिन पहले केस दायर किया था.
2/6

बता दें कि पिछले दिनों ही अमेरिका की खूफिया एजेंसी एफबीआई ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन के कार्यालय में छापा मारकर कई दस्तावेज जब्त किए थे. इन दस्तावेजों में एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल को किए गए भुगतान संबंधी स्लिप भी मिली थी.
Published at : 01 May 2018 11:56 AM (IST)
View More
Source: IOCL
























