एक्सप्लोरर

Budget 2024: 'बिहार में हो ओलंपिक...', बजट सत्र में उठी बड़ी मांग; ओलंपिक्स की मेजबानी बनेगी मुद्दा!

Union Budget 2024: 2024 के बजट सत्र में 2036 ओलंपिक्स का मुद्दा उठाया गया. ओलंपिक्स की मेजबानी गुजरात नहीं बल्कि एक अन्य राज्य को सौंपे जाने की मांग रखी गई है.

Union Budget 2024: 2024 के बजट सत्र के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का नाम सामने रखने की बात पर जोर दिया. मगर इस बीच ओलंपिक खेलों का आयोजन बिहार में करवाने का मामला भी सामने आया है. दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी से लोकसभा सांसद अभय कुमार सिन्हा ने बिहार में नए स्टेडियम का निर्माण होने का हवाला देकर ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की अपील की है.

आरजेडी के सांसद अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि राजगीर और बोध गया में स्थित मगध यूनिवर्सिटी में नए स्टेडियम का निर्माण हो रहा है और वहां काफी बड़ा कैम्पस तैयार किया गया है. उन्होंने कहा, "यदि केंद्र सरकार ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बिहार का चयन करती है तो यह इस पिछड़े राज्य के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा." अभय, औरंगाबाद क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए संभावित क्षेत्र मानकर वहां सर्वेक्षण किया जा रहा है. अभय कुमार सिन्हा ने यह मुद्दा भी उठाया कि खेलो इंडिया मुहिम का बजट छोटे शहर-गांव तक भी पहुंचना चाहिए. ट्रेनिंग की सुविधाएं वहां भी पहुंचनी चाहिए और विशेष रूप से हमें अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए अनुभवी कोचों की जरूरत है.

अन्य पार्टियों ने भी उठाई आवाज

इस बीच समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्या ने भी ग्रामीण इलाकों में खेल सुविधाएं कम होने का मुद्दा उठाया और उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार एथलीटों के भविष्य के लिए बुनियादी तौर पर कदम उठाएगी. वहीं तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति आजाद ने बताया कि देश में एथलीटों की हालत अधिक अच्छी नहीं है क्योंकि वे गरीबी में जी रहे हैं और कई बार उन्हें खस्ता हालत में पड़े हॉस्टल में भी रहना पड़ता है. डीएमके के सांसद डीएम कातिर ने क्रिकेट के खिलाफ आवाज उठाई और बताया कि अन्य खेलों से जुड़े एथलीटों को तभी याद किया जाता है जब कोई अंतर्राष्ट्रीय कम्पटीशन करीब आ रहा हो.

यह भी पढ़ें:

INDIA BID OLYMPICS 2036: "संसाधनों की बर्बादी से बचें..." ओलंपिक 2036 की मेजबानी पर कार्ति चिदंबरम का सुझाव!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget