एक्सप्लोरर

कैसे किसी एथलीट का ओलंपिक में होता है चयन? क्या कोई भी खिलाड़ी इस खेल में ले सकता है हिस्सा

Paris Olympics 2024: ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने के कई तरीके हैं. इनमें सबसे आम क्वालीफिकेशन मार्क होता है, जिसे पार करके ही कोई एथलीट ओलंपिक्स में चुना जा सकता है.

Paris Olympics 2024: केवल 2 हफ्तों बाद ही पेरिस ओलंपिक्स शुरू हो रहे हैं, जिनमें दुनिया के 10 हजार से भी ज्यादा एथलीट भाग ले रहे होंगे. मगर एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये 10 हजार एथलीट यहां तक कैसे पहुंचे हैं और क्वालीफाई करने के लिए उन्हें क्या करना होता है. तो चलिए जानते हैं, यदि कोई एथलीट इन खेलों में भाग लेना चाहता है तो उसका ओलंपिक में चयन कैसे हो सकता है? यह जान लीजिए कि मेजबान देश ओलंपिक में हो रहे सभी खेलों के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई कर लेता है.

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ करता है प्रक्रिया की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) के अंतर्गत मौजूदा समय में 206 राष्ट्रीय ओंपिक समितियां आती हैं. इन खेलों की चयन प्रक्रिया ऐसे शुरू होती है कि आगामी ओलंपिक के उदघाटन समारोह से एक साल पहले IOC सभी राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को एक नोटिस भेजती है. इसके बाद सभी राष्ट्रीय समितियां अपने-अपने देशों से एथलीटों की चयन प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए एक लिस्ट तैयार करती हैं. बताते चलें कि राष्ट्रीय समितियों का अर्थ कोई विशेष देश नहीं होता. एथलीटों की लिस्ट तैयार होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ को भेजी जाती है. लिस्ट पहुंचने के बाद IOC ठीक तरीके से उसे रिव्यू करके तय करती है कि किस एथलीट का चयन होना चाहिए और किसका नहीं.

कई खेलों में चलता है कोटा सिस्टम

कुछ खेल ऐसे भी हैं जहां राष्ट्रीय समिति कोटा सिस्टम के तहत तय कर सकती है कि वह कौन से एथलीट को ओलंपिक में भेजना चाहती है. कोटा सिस्टम कुश्ती और शूटिंग में लंबे समय से चला आ रहा है. अक्सर सवाल उठते रहे हैं कि इस प्रक्रिया के कारण कई बार प्रतिभावान एथलीट भी ओलंपिक खेलों में जाने से वंचित रह जाते हैं. इसलिए कोटा सिस्टम में किसी एथलीट के हालिया प्रदर्शन को देखकर उनका चयन किया जाता है.

कई एथलीट और टीमों को करना होता है क्वालीफाई

आमतौर पर एथलेटिक्स में खेल के हिसाब से एक बिंदु तय कर दिया जाता है, जिसे पार करने वाले एथलीट ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 85.50 मीटर रखा गया था. इसे पार करने वाले एथलीट ही खेलों के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं. वहीं कुछ एथलीट वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर भी इन खेलों में प्रवेश पा लेते हैं. हॉकी और अन्य टीम स्पोर्ट में वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक क्वालीफिकेशन होता रहा है, वहीं कुछ टीमों को क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPICS 2024: पिता सिक्योरिटी गार्ड... मां क्लीनर! गरीबी का खेल पलटकर, ओलंपिक में तिरंगा फहराने को तैयारी देश की बेटी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
United Nations Role: ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
Embed widget