एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: हॉकी में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार! क्वार्टर फाइनल का मिला टिकट, मेडल की बढ़ी उम्मीद

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम शानदार फॉर्म में है. उसने अब तक खेले गए तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से ऊपर है.

Paris Olympics 2024 Men's Hockey Points Table and Standings: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने दो पदक जीते हैं, लेकिन देशवासियों को अभी भी गोल्ड का बेसब्री से इंतजार है. इन सबके बीच भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक 2024 में अपना परचम लहरा रही है. भारतीय हॉकी टीम हर मैच में अव्वल आ रही है. हरमनप्रीत सिंह की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट पाने में कामयाब रही. जबकि ग्रुप स्टेज में अभी दो मैच बाकी हैं. हॉकी टीम से मेडल की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम के अब तक के मैच हाइलाइट्स
भारतीय हॉकी टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं. तीन मैचों में से भारत दो जीतने में सफल रहा है और एक मैच ड्रॉ रहा. भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था. जिसमें भारत ने 3-2 से जीत हासिल की. ​​भारत का दूसरा मैच अर्जेंटीना के खिलाफ खेला गया था. यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. भारत का तीसरा मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला गया. जिसमें भारत 2-0 से जीतने में सफल रहा.

ओलंपिक 2024 के पॉइंट्स टेबल में भारतीय हॉकी टीम
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में हर टीम एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेगी. भारत को बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है. अब तक सभी टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं. बेल्जियम अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया एक हार और दो जीत के साथ तीसरे नंबर पर है. अर्जेंटीना एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ चौथे नंबर पर है. न्यूजीलैंड और आयरलैंड ने अपने तीनों मैच गंवाए हैं. न्यूजीलैंड पांचवें और आयरलैंड छठे नंबर पर है. बता दें कि ये पॉइंट्स टेबल पूल बी की है. तीन मैच खेलने के बाद बेल्जियम और भारत को क्वार्टर फाइनल का टिकट मिल गया है.

भारतीय हॉकी टीम का अगला ग्रुप स्टेज मैच
तीन मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम अपना चौथा मैच 1 अगस्त को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी. यह मैच दोपहर 1:30 बजे खेला जाना है. इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शाम 4:45 बजे खेलेगी.

यह भी पढ़ें:
Indian Hockey Olympic Medals List: ओलंपिक में हॉकी इंडिया की है गोल्डन हिस्ट्री, 8 स्वर्ण के साथ देखें कितने जीते हैं पदक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget