एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: क्या विनेश के साथ हुई साजिश? महावीर फोगाट ने जो कहा वो किसी ने नहीं सोचा होगा

Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन के मामले पर महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की साजिश नहीं हुई है.

Vinesh Phogat Disqualification: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद काफी बवाल मचा. इस मसले पर अभी तक कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं. विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया. अब इस मसले पर उनके ताऊ महावीर सिंह फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि खेल के अपने नियम हैं. विनेश के साथ किसी तरह की साजिश नहीं हुई है. अगर ऐसा हुआ होता तो वह खुद कहती.

महावीर सिंह फोगाट ने इस मसले पर एबीपी न्यूज से बात की. उन्होंने कहा, ''लोग केवल राजनीति करने के लिए बोल रहे हैं कि विनेश के साथ साजिश हुई है. मैं गुजारिश करूंगा कि खेल में राजनीतिक रोटी न सेंके. विनेश ने संन्यास का फैसला अचानक लिया है. इसको लेकर पहले किसी तरह की जानकारी नहीं थी.'' 

विनेश के गुरु और ताऊ महावीर सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि 2028 की तैयारी करे. उन्होंने कहा, ''नहीं हम चाहेंगे कि वो 2028 के लिए ख़ुद को तैयार करे. वह बेहतर कर सकती है और खूब मेहनत की है. उससे हल्की सी चूक गई. अगली बार पदक लाएगी. हम सब उसको समझाएंगे.''

महावीर सिंह फोगाट ने खेल पर हो रही राजनीति को लेकर कहा, ''सब गलत है. ओलंपिक के अपने नियम होते हैं. वजन का बहुत बड़ा योगदान होता है. विनेश के साथ गलत हुआ होता तो वो खुद आकर कहती.'' उन्होंने हरियाणा सरकार को लेकर कहा, ''हरियाणा सरकार के फ़ैसले का स्वागत करते हैं. हरियाणा सरकार के नीति की वजह ही हरियाणा की बेटियाँ खेल में इतनी आगे बढ़ रही है. देखना आगे और बच्चे हरियाणा से आगे बढ़ंगे.''

बता दें कि विनेश ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मेरी हिम्मत टूट गई है. अब और ज्यादा ताकत नहीं बची है. विनेश डिसक्वालीफाई होने के बाद पूरी तरह से टूट गई थीं. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती भी करवाया गया था.

यह भी पढ़ें : Paris Olympic 2024 Weightlifting: बर्थडे पर टूटा मीराबाई चानू का सपना! 1Kg वजन से चूकीं ओलंपिक पदक

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget