एक्सप्लोरर

शाही जामा मस्जिद में सफाई कर्मचारी के साथ ASI पहुंची, कल से होगा रंगाई पुताई का काम

UP News: संभल की शाही जामा मस्जिद की साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम करने के लिए आज ASI की टीम के साथ मजदूर शाही जामा मस्जिद पहुंचे. कल से मस्जिद की रंगाई पुताई का काम किया जाएगा.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम करने के लिए आज ASI की टीम के साथ मजदूर शाही जामा मस्जिद पहुंचे और उन्होंने साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है. कल सुबह से मस्जिद की पुताई का काम शुरू हो जायेगा.

शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली ने बताया की, आज सुबह 11 बजे के बाद एएसआई के लोग शाही जामा मस्जिद पहुंचे हैं. और 2 मजदूर साथ में लाये हैं. मजदूरों ने आज मस्जिद में साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है. कल सुबह से पुताई का काम कराया जायेगा. शाही जामा मस्जिद में जिस तरह के रंग की पुताई पहले होती रही है, वैसे ही इस बार भी होगी. इसमें अधिकतर सफेद, पीला और हरे रंग से पुताई होती रही है. उसी कलर से इस बार भी पुताई कराई जाएगी. 

कल से शुरू होगा मस्जिद के रंगाई-पुताई का काम
होली के पर्व की वजह से पुताई का काम दो दिन देरी से शुरू हो रहा है. आज भी एएसआई वाले थोड़ी देरी से आए इसलिए रंगाई पुताई का काम शुरू नहीं हो पाया. सिर्फ साफ सफाई का काम आज हुआ है. अब कल सुबह से पुताई का काम शुरू हो जायेगा. 

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार 12 मार्च को सुनवाई के दौरान बाहरी दीवारों की पुताई के आदेश जारी किए थे, इसके साथ-साथ संभल की शाही जामा मस्जिद पर रमजान के पवित्र माह के दौरान लाइटिंग का आदेश भी कोर्ट ने जारी किया गया था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को जामा मस्जिद के सर्वे का कार्य पूरा कराया गया. आज एएसआई की टीम शाही जामा मस्जिद पहुंची और पुताई का कार्य शुरू करने के लिए मजदूरों को भी बुलाया गया. जिन्होंने आज मस्जिद की साफ सफाई कर दी है. कल सुबह से पुताई शुरू हो जाएगी. 

ASI के अधिकारी ने क्या बोला? 
एएसआई के अधिकारी ने बताया कि शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई का काम कल यानी रविवार से शुरू हो जायेगा. आज देर से आने के कारण इंतजामों को पूरा नहीं कराया जा सका, हाई कोर्ट के आदेश के तहत जामा मस्जिद के बाहरी हिस्से की पुताई होनी है. इस से पहले एएसआई की टीम ने सफेदी और मरम्मत का काम शुरू होने से पहले पूरी मस्जिद का सर्वे किया था. इस दौरान टीम ने मस्जिद के उन हिस्सों को चिह्नित किया था जहां पर सफेदी और मरम्मत की जरूरत है. 

आज रंगाई-पुताई का कार्य करने वाले कर्मचारी अपने सामान के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं. वह यहां रह कर रंगाई पुताई का काम करेंगे. इस बीच संभल में क्षेमनाथ तीर्थ के महंत बाल योगी महाराज ने जिला प्रशासन से मांग की है की शाही जामा मस्जिद क्यूंकि ASI के अधीन एक सरकारी इमारत है. इसलिए इसकी पुताई भगवा रंग से होनी चाहिए. 

मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए कोर्ट ने दिए निर्देश
दरअसल, 12 मार्च को हाई कोर्ट ने मस्जिद की आंशिक रंगाई-पुताई को मंजूरी दी थी, मस्जिद कमेटी की ओर से रंगाई-पुताई को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी, इस पर जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने एक सप्ताह के भीतर सफेदी का काम पूरा करने का आदेश दिया था. अब आज एएसआई की टीम के साथ रंगाई पुताई के लिए कर्मचारी शाही जामा मस्जिद पहुंच चुके हैं और उन्होंने मस्जिद की साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है. कल सुबह से रंगाई पुताई का काम भी शुरू हो जायेगा.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में थाइलैंड की 10 महिलाएं पकड़ी गईं, अपार्टमेंट्स में अवैध तरीके से रह रही थीं, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती के डीएम-एसपी ने की गेहूं की फसलों की जांच, किसानों को बीमा और MSP का दिया भरोसा
बस्ती के डीएम-एसपी ने की गेहूं की फसलों की जांच, किसानों को बीमा और MSP का दिया भरोसा
मिडिल ईस्ट तनाव पर पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बड़ा बयान, बोले- 'मानसिक रूप से तैयार...'
मिडिल ईस्ट तनाव पर पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बड़ा बयान, बोले- 'मानसिक रूप से तैयार...'
Mahoba News: पुलिस की तत्परता से बची 4 बच्चों की मां की जिंदगी, सुसाइड करने से बचाया
महोबा की तत्परता से बची 4 बच्चों की मां की जिंदगी, सुसाइड करने से बचाया
हाथरस के मानवेंद्र सिंह ने मेहनत और लगन से UPPSC में किया कमाल, बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
हाथरस के मानवेंद्र सिंह ने मेहनत और लगन से UPPSC में किया कमाल, बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH
Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget